फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा या हत्या: बेटे की चाहत में मां और मासूम को मिली मौत, पुलिस जता रही हत्या की आशंका, पति बता रहा हादसा

Mon, 13 Mar 2023 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Mar 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Accident or murder: Mother daughter death in wishing for son, police fearing murder, husband tells accident
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के रोहटा में दो साल की मासूम और महिला की मौत के मामले में पुलिस हादसे और हत्या के बीच में उलझी है। दरअसल, पूठखास गंगनहर में डूबी ज्योति का शव हिंडन नदी में मिला है, जबकि गंगनहर का नदी से कोई कनेक्शन नहीं है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, रोहटा पुलिस के मुताबिक बालैनी में महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


भले ही पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, लेकिन ज्योति के पति आशीष ने कुछ और ही कहानी सुनाई। तीन बेटी पैदा होने के बाद बेटे की चाह में आशीष के परिवार का परिवार बिखर गया। आशीष ने बेटे की चाह में मोदीनगर के एक ओझा से संपर्क किया। उसने परिवार को बताया कि बेटा पाने के लिए लगातार पांच रविवार सुबह 4 बजे गंगा स्नान करना होगा। स्नान से पूर्व शनिवार को मायके से मिट्टी लानी होगी। 

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेटा पैदा हो जाएगा। इस अंधविश्वास में आशीष और ज्योति फंस गए। यही कारण था कि रविवार को पहले स्नान के लिए आशीष अपनी पत्नी और बेटी भव्या के साथ गंगनहर गया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एसपी देहात को जांच कर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: सहारनपुर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, बिजनौर निवासी युवक की मौत, तीन गंभीर
Accident or murder: Mother daughter death in wishing for son, police fearing murder, husband tells accident
गंगनहर हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोगों से अलग-अलग बात कर रही पुलिस
नहर में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस परिवार के लोगों से अलग-अलग बातचीत कर रही है। वहीं महिला के मायके पक्ष वालों से भी बातचीत की जा रही है कि किसी प्रकार का कोई विवाद तो नहीं है। वहीं महिला की मौत के बाद दोनो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब उनको कौन संभालेगा?

Accident or murder: Mother daughter death in wishing for son, police fearing murder, husband tells accident
गंगनहर हादसा, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो जनपदों में छिपा मौत का रहस्य
रोहटा और बागपत पुलिस के बीच महिला की मौत का रहस्य बनकर रह गया। बागपत और मेरठ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। रोहटा पुलिस का कहना है कि महिला का शव बागपत से बरामद हुआ है। ऐसे में जांच पड़ताल वहां की पुलिस को करनी होगी। वहीं बागपत पुलिस ने मेरठ पुलिस पर पूरा मामला टरका दिया है।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: सहारनपुर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, बिजनौर निवासी युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident or murder: Mother daughter death in wishing for son, police fearing murder, husband tells accident
गंगनहर हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ टीम ने संभाली कमान
गंग नहर में घटना होने के बाद एसपी देहात अनिरुद्व सिंह ने एनडीआरएफ टीम गायिजाबाद से संपर्क किया। दो घंटे में टीम मेरठ पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन में लग गई। सबसे पहले बच्ची को तलाश किया। इसके बाद बागपत से सूचना मिल गई कि वहां पर महिला के शव को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Accident or murder: Mother daughter death in wishing for son, police fearing murder, husband tells accident
गंगनहर हादसा, मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई 
हिंडन में मिली महिला का पोस्टमार्टम बागपत में कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं रोहटा पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बच्ची का दफनाया गया शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed