फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Traffic arrangements in the district will change starting tonight for the Kanwar Yatra

Shamli: आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, 12 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जन, इन वाहनों को मिलेगी छूट

Wed, 29 Jul 2026 06:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के लिए भारी व हल्के वाहनों के अलग-अलग रूट तय किया गया है। तीन हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक वस्तुओं दूध, सब्जी आदि और व्यावसायिक वाहनों को रात 11 से सुबह तीन बजे तक प्रवेश की अनुमति है। 

विज्ञापन
Shamli: Traffic arrangements in the district will change starting tonight for the Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शामली पुलिस ने जिले का विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। डायवर्जन 29 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सभी रोड कट बंद रहेंगे और सामान्य वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही कराया जाएगा। पुलिस ने आमजन से यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार भारी वाहनों का डायवर्जन 29 जुलाई की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक, जबकि हल्के वाहनों का डायवर्जन 4 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन
पानीपत और करनाल से सहारनपुर जाने वाले भारी वाहन बिडौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो, गंदेवड़ा, जलालाबाद और ननौता होते हुए सहारनपुर जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मुजफ्फरनगर से करनाल जाने वाले भारी वाहन सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, गंदेवड़ा, तीतरो, गंगोह, चौसाना और बिडौली होकर करनाल जाएंगे।
दिल्ली और बागपत से शामली अथवा सहारनपुर आने वाले भारी वाहन मवीकला कट खेकड़ा से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (एनएच-344जी), ब्यावदी कट, रझेपाल तिराहा, थानाभवन और जलालाबाद होते हुए शामली पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
हल्के वाहनों को पानीपत-करनाल से बिडौली, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना, ऊन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, थानाभवन, जलालाबाद और ननौता होकर सहारनपुर भेजा जाएगा।
मुजफ्फरनगर से करनाल जाने वाले हल्के वाहन सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, ऊन, झिंझाना और बिडौली मार्ग से गुजरेंगे।
दिल्ली-बागपत से आने वाले हल्के वाहन मवीकला कट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, फुगाना कट, मुगनगर लिंक बाईपास होते हुए शामली पहुंचेंगे।

जिले के अंदर भी बदले रहेंगे रूट
कस्बा बनत, कैराना, कांधला और झिंझाना जाने वाले वाहन समाज कल्याण विभाग कार्यालय रोड, सहारनपुर रोड, गढ़ी अब्दुल्ला खां, ऊन, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना और भूरा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
वहीं शामली शहर से कैराना, कांधला, झिंझाना और थानाभवन जाने वाले वाहनों को मुंडेट, गढ़ीपुख्ता, ऊन और नहर पटरी मार्ग से भेजा जाएगा।
 

जरूरी सामान और उद्योगों के वाहनों को राहत
दूध, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक निर्धारित मार्गों से आवागमन की अनुमति रहेगी।
औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी इसी समय सीमा में बिडौली, चौसाना, बल्लामजरा (ऊन तिराहा), झिंझाना, गाड़ीवाला चौराहा, जामिनपुर और भूरा होते हुए औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इनके लिए एक वैकल्पिक मार्ग दर्याना चौराहा और मनना माजरा पुल से भी निर्धारित किया गया है।
 

इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
कांवड़ यात्रा के दौरान एनएच-709 एडी (पानीपत-शामली-यमुना ब्रिज), एनएच-709 बी (कांधला-शामली), एनएच-709 ए (शामली-बिडौली) पर सामान्य वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (एनएच-344जी) पर भी कांवड़ यात्रियों के अलावा अन्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
 

पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी देखें...
Saharanpur: पत्नी से झगड़कर टंकी पर चढ़ा युवक, 'पापा नीचे आ जाओ' चिल्लाता रहा पांच साल का बेटा, गिरकर मौत




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed