फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three masked miscreants knocked a female teacher off her moving scooter by striking her with a stick,

शामली: चलती स्कूटी पर डंडा मारकर शिक्षिका को गिराया, गले से चेन तोड़कर भाग गए तीन बदमाश, ढंक रखे थे चेहरे

Tue, 08 Sep 2026 06:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 08 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

शिक्षिका दुर्गा देवी रायपुर स्थित विद्यालय के छुट्टी के बाद थानाभवन स्थित अपने घर जा रही थीं। रायपुर-मोर माजरा मार्ग पर खेतों से निकले तीन बदमाशों ने डंडा मारकर स्कूटी का गिरा दिया। पुलिस ने रिपोट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shamli: Three masked miscreants knocked a female teacher off her moving scooter by striking her with a stick,
पीड़िता शिक्षिका देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत स्कूटी सवार शिक्षिका दुर्गा देवी से मंगलवार दोपहर रायपुर-मोर माजरा मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडा मारकर करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन लूट ली और ईख के खेत में भाग गए। शिक्षिका विद्यालय की छुट्टी के बाद थानाभवन जा रही थी।
विज्ञापन

शिक्षिका दुर्गा देवी ने बताया कि विद्यालय की छुट्टी के बाद मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूटी से थानाभवन स्थित अपने घर जा रही थीं। रायपुर-मोर माजरा के बीच ईख के खेत से तीन बदमाश निकले और डंडे के बल पर उनकी स्कूटी को रोक लिया। इस दौरान शिक्षिका लड़खड़ाते हुए स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। तीनों बदमाशों ने अपने मुंह कपड़े से लपेट रखे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि इसी दौरान बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। शिक्षिका के शोर मचाने पर पीछे से स्कूल वैन को आता देखकर बदमाश गन्ने के खेत में घुसकर भाग गए। शिक्षिका ने वारदात की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन

जांच अधिकारी बाबरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed