फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three friends murdered a student, poured petrol and burnt the body

Shamli: तीन दोस्तों ने की छात्र की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया शव... गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में मार दिया

Sun, 02 Feb 2025 12:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 02 Feb 2025 12:44 PM IST
सार

नई बस्ती निवासी कक्षा 11 का छात्र कमल (16) दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।  गंदेवड़ा संगम के पास से अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरा आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Shamli: Three friends murdered a student, poured petrol and burnt the body
कमल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माजरा रोड नई बस्ती निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल (16) की उसके तीन दोस्तों ने हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जला दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की निशानदेही पर गंदेवड़ा संगम के पास से अधजला शव बरामद किया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

Shamli: Three friends murdered a student, poured petrol and burnt the body
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र रोहिला का पुत्र कमल 30 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्त के यहां जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए घर से साइकिल पर निकला था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को तलाश करने पर उसकी साइकिल मुंडेट कलां गांव के पास मिली। पिता ने आदर्श मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Three friends murdered a student, poured petrol and burnt the body
पकड़ा गया हर्ष और मंजीत (मरून जैकेट)। मनजीत की गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में हत्या हुई। - फोटो : अमर उजाला
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि छात्र कमल के दोस्त मोहल्ले निवासी हर्ष और गांव मुंडेट कलां निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके तीसरे साथी तुषार निवासी दयानंद नगर को तलाश किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंजीत को शक था कि उसकी प्रेमिका की कमल से दोस्ती हो गई है। इसी रंजिश में कमल से मारपीट की गई और सिर दीवार में लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को बाइक पर गंदेवड़ा संगम के पास ले गए। वहां पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। छात्र का मोबाइल फोन भी घटनास्थल के निकट से बरामद हुआ है। पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed