फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: thief set the house on fire by pouring diesel after theft, Steals 3.5 Lakh Cash and Jewelry

Shamli: चोरी के बाद डीजल डालकर घर में लगाई आग! साढ़े तीन लाख नकद और जेवरात ले उड़ा शातिर

Tue, 15 Jul 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Jul 2025 11:53 AM IST
सार

शामली गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खां गांव में बीती रात एक युवक ने घर से साढ़े तीन लाख नकद और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। बाद में डीजल डालकर घर में आग लगा दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shamli: thief set the house on fire by pouring diesel after theft, Steals 3.5 Lakh Cash and Jewelry
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में सोमवार रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने पहले चोरी की और फिर घर को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित जमील पुत्र अख्तर ने बताया कि उनके घर से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए।

विज्ञापन


चोरी के बाद आरोपी ने डीजल छिड़ककर घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, फर्नीचर और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। यह नकदी लोन की किस्त भरने के लिए और जेवरात बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कांवड़ मार्गों पर बसें बंद, स्कूलों में ताले-हाईवे वन वे, 10 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं और बच्चे ही थे घर में 
घटना के वक्त घर में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। आग लगने पर उनकी नींद टूटी और शोर मचाया गया। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक खंभे के सहारे दीवार फांदते हुए नजर आया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed