फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शामली: कबड्डी चैंपियन से बने हरियाणवी स्टार, अधूरा रहा बॉलीवुड सिंगर बनने का सपना; अंकित बालियान की पूरी कहानी

Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
Mohd Mustakim महबूब अली, शामली
महबूब अली, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड: हरियाणवी गानों के सिंगर बंतीखेड़ा के अंकित बालियान की बदमाशों ने हत्या कर दी। अंकित ने 50 से ज्यादा गानों से अपनी पहचान बनाई। 20 नए गाने रिलीज की कतार में थे। अंकित बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाना चाहता था। 

विज्ञापन
Shamli: The journey from Kabaddi champion to Haryanvi star—
अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान ने कबड्डी के मैदान से हरियाणवी संगीत की दुनिया तक अपनी पहचान बनाई थी। प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेल चुके अंकित के पैर में चोट लगी तो खेल का सफर थम गया। इसके बाद उन्होंने जिम से अपनी नई शुरुआत की और करीब वर्ष 2022 में हरियाणवी गायन की दुनिया में कदम रखा। मेहनत के दम पर उन्होंने 50 से अधिक गानों में काम किया। अब उनकी नजर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर थी और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी थी। हालांकि हत्या की वारदात ने उनके इन सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।

 
Shamli: The journey from Kabaddi champion to Haryanvi star—
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अंकित के भाई कपिल ने बताया कि वर्ष 2013-14 तक अंकित प्रदेश स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी थे। हालांकि उन्हें संगीत का भी शौक था। दिल्ली, भोपाल समेत कई स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। कबड्डी खेलते समय पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जिम ज्वाइन किया और वर्ष 2022 में हरियाणवी सिंगर बनने के लिए मेहनत शुरू कर दी।
Shamli: The journey from Kabaddi champion to Haryanvi star—
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अंकित ने गोली-गोली के बारूद..., एक खटोला जेल के भीतर..., मोदी बड़ा गांव....., रुतबा जाट और जाटनी.... समेत 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था। उनके गानों को लोगों ने पसंद किया। गायन के काम के चलते वह रोहतक के सेक्टर-14, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास में रहते थे। उन्होंने तीनों स्थानों पर कार्यालय भी बना रखे थे और एक-दो महीने में ही गांव आते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: The journey from Kabaddi champion to Haryanvi star—
जाम लगाकर किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
अंकित ने प्राथमिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली से बीपीएड किया। परिवार के अनुसार वह गांव से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। चुनाव के बाद बॉलीवुड में हाथ आजमाने की योजना थी। इसके लिए उनकी कुछ चर्चित बॉलीवुड कलाकारों से बातचीत भी चल रही थी।
 
विज्ञापन
Shamli: The journey from Kabaddi champion to Haryanvi star—
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
20 से अधिक नए गानों पर कर रहे थे काम
कपिल ने बताया कि अंकित 20 से अधिक नए हरियाणवी गानों पर काम कर रहे थे। इन गानों को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी थी। वह लगातार शूटिंग और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed