फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, एक हजार बीघा फसल जलमग्न

Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
rain news
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से मवीखुर्द, पुरा महादेव, हरियाखेड़ा, बालैनी, डौलचा, घटोली, मुकारी व चमरावल गांरों के खेतों में पानी घुस गया है। इस कारण किसानों की एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है तो कुछ किसानों की फसल खराब हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

चमरावल गांव में हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। किसानों के खेतों में पानी घुसने से 300 बीघा गन्ना, धान, ज्वार, गेंदा और लौकी, मूली, तोरई, भिंडी आदि सब्जियों की फसल डूब गई है। गांव के चंद्रपाल त्यागी, अमन त्यागी, अनिल, रणबीर और अमित आदि किसानों ने बताया कि पिछले दो महीने में तीसरी बार नदी का जलस्तर बढ़ा है। इससे डिंपल की पांच बीघा धान, ऋषि की 10 बीघा धान, गन्ना, सोनू की नौ बीघा धान, गन्ना, अमन त्यागी की 12 बीघा धान, गन्ना, बृजमोहन की पांच बीघा धान, महेंद्र की पांच बीघा धान, अमित की 13 बीघा धान व गन्ना, सचिन की नौ बीघा गन्ना, पप्पू की 12 बीघा गन्ना, दिनेश की 15 बीघा धान, बबल की 30 बीघा धान और गन्ने की फसल, पवन की 40 बीघा धान गन्ने की फसल, पुनीत की 10 बीघा गन्ना और धान की फसल, आदेश की 10 बीघा धान, गन्ना सहित आदि किसानों की फसल जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

--

700 बीघा फसल में पानी भरने से किसान परेशान
बालैनी। हिंडन नदी का पानी मवीकलां, मवीखुर्द, पुरा महादेव, हरियाखेड़ा, बालैनी, डौलचा, घटोली, मुकारी गांव के खेतों में 700 बीघा फसल जलमग्न हो गई। मुकारी के किसान कृष्णपाल शर्मा, सूरजबली, ओमप्रकाश, भूमेश, अक्षय, कपिल, मीनू शर्मा और राजकुमार ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर घुसने से किसानों की फसल नष्ट होने से आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। कपिल की 16 बीघा धान, 30 बीघा गन्ना, सूरजबली की 25 बीघा गन्ना, गजराज की 40 बीघा धान, मीनू शर्मा की 30 बीघा धान व 26 बीघा गन्ना, कृष्णपाल की 25 बीघा गन्ना, सलमान की 60 बीघा गन्ना, राजकुमार की 25 बीघा धान, दयानंद की 20 बीघा धान, किशोरी की 15 बीघा धान, मांगे की 20 बीघा गन्ना और 10 बीघा ज्वार आदि फसल जलमग्न होने पर मुआवजा दिलवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मुआवजा नहीं दिया तो वे धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्जन
- हिंडन का जलस्तर जल्द ही कम होने की उम्मीद है। राजस्व विभाग के साथ खेतों का सर्वे कर नुकसान को देखा जाएगा ताकि किसानों की आर्थिक मदद हो सके।
-रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed