{"_id":"6a15950e15ef6d0a3c07e7cd","slug":"shamli-the-iron-gate-of-the-house-under-construction-fell-12-year-old-teenager-died-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट गिरा, मलबे में दबकर 12 साल के किशोर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट गिरा, मलबे में दबकर 12 साल के किशोर की दर्दनाक मौत
Tue, 26 May 2026 06:12 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 26 May 2026 06:12 PM IST
सार
शामली के बनत कस्बे में कक्ष छह का छात्र प्रिंस घर के पास ही खेल रहा था। तभी निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट व मलबा प्रिंस पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनत कस्बे में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां में 12 वर्षीय किशोर निर्माणाधीन मकान का गेट गिरने से मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव मुंडेट कलां निवासी सुभाष का पुत्र प्रिंस कक्षा 6 का छात्र था। मंगलवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वह अपने घर के पास गली में खेल रहा था। पड़ोस में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। खेलते-खेलते प्रिंस निर्माणाधीन मकान के गेट के पास पहुंच गया। इसी दौरान निर्माणाधीन गेट नीचे गिर गया और प्रिंस उसके मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन
किशोर की चीख सुनकर उसके दादा ब्रह्मपाल और अन्य पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने तत्काल मलबा हटाना शुरू किया और प्रिंस को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एक मासूम की इस तरह आकस्मिक मौत से प्रिंस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों के प्रति लापरवाही को उजागर करती है।