फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Sugarcane crop caught fire under suspicious circumstances, loss of five lakhs

Shamli: गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, पांच लाख का नुकसान, DM से शिकायत कर मुआवजे की मांग

Tue, 25 Oct 2022 06:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Oct 2022 06:52 PM IST
सार

गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं पीड़ित किसानों ने डीएम से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Shamli: Sugarcane crop caught fire under suspicious circumstances, loss of five lakhs
जानकारी देता पीड़ित किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में दो किसानों के गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से दोनों किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी फैजुल रहमान और कृष्णपाल के खेत बराबर-बराबर है। मंगलवार को दोनों किसानों के गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गन्ने की फसल में आग लगने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गांव के दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दोनों किसानों का लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से शिकायत करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed