{"_id":"672d04cf85172cf15005a372","slug":"shamli-sugar-mill-will-run-on-15th-shamli-news-c-26-1-smrt1047-131334-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 15 को चलेगी शामली शुगर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 15 को चलेगी शामली शुगर मिल
Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली में सुबह दस बजे बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित कर विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ। मिल अधिकारियों की ओर से आगामी 15 नवंबर को शामली चीनी मिल का पेराई सत्र चलाने की घोषणा की गई।
जिले की थानाभवन तीन नवंबर और ऊन चीनी मिल पांच नवंबर को गन्ना पेराई सत्र 2024-25 शुरु कर चुकी है। शामली चीनी मिल पर बेमियादी धरना चलने के कारण मरम्मत कार्य 22 दिन कार्य प्रभवित हो गया था। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे पंडित की ओर से शामली मिल के बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित कर विधि विधान से पूजन किया गया। इस मौके पर मिल के वायस चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार सिंह, यूनिट हेड प्रदीप सल्लार, जीएम केन बलधारी सिंह, तकनीकी इंजीनियर वजीर सिंह, कुलदीप त्यागी, वित्त प्रभारी नवीन अग्रवाल, एचआर हेड सुनील शर्मा, अतिरिक्त गन्ना महा प्रबंधक सतीश बालियान, उपगन्ना प्रबंधक दीपक राणा मौजूद रहे।