फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Six-seven youths filled the market and beat up gym trainer and his mother, watch viral video

Shamli: छह-सात युवकों ने भरे बाजार जिम ट्रेनर और उसकी मां को पीटा, देखें वायरल वीडियो

Tue, 27 Aug 2024 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

बाइक खड़ी करने के विवाद में कुछ युवकों ने जिम ट्रेनर और उसकी मां से मारपीट कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Shamli: Six-seven youths filled the market and beat up gym trainer and his mother, watch viral video
जिम ट्रेनर के साथ मारपीट करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में छह-सात युवकों ने जिम ट्रेनर और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। युवक के सारे कपड़े फट गए और उसकी मां घायल हो गई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

24 अगस्त की शाम कैराना के गांव कंडेला निवासी जिम ट्रेनर सन्नी अपनी मां के साथ नगर के बाजार में सामान खरीदने आया था। सन्नी चौक बाजार स्थित पीपल के पेड़ के पास आकाश की परचून की दुकान के सामने वह अपनी बाइक खड़ी करने लगा। आकाश ने उसे बाइक हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आकाश ने अपने छह-सात साथियों के साथ सन्नी पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया ही था कि एक युवक ने सन्नी की मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सन्नी फिर बाइक से उतरा तो उसे छह-सात युवकों ने फिर घेर लिया और मारपीट करने लगे। पुलिस ने मंगलवार को आकाश निवासी टीचर्स कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed