फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's samples will be investigated in Lucknow

अब जनपद के सैंपलों की लखनऊ में होगी जांच

Sat, 11 Apr 2020 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Shamli's samples will be investigated in Lucknow
शामली/कांधला/कैराना। कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के सैंपलों की जांच अब लखनऊ में होगी। इसकी वजह मेरठ मेडिकल लैब में क्षमता से अधिक सैंपल लंबित होना बताया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि तीन दिन से शामली जनपद से भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, जबकि मेरठ की लैब में 99 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। शुक्रवार को जनपद के कस्बा झिंझाना, कुड़ाना और जलालाबाद में कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाले 23 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएमओ के मुताबिक शासन के निर्देश पर ये 23 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। मेरठ में लंबित सैंपलों के बार में अभी शासन की तरफ से कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। फिलहाल जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारंटीन किया गया है। जनपद में 208 लोग क्वारंटीन में है। वहीं कैराना के एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि खुरगान और अन्य मस्जिदों में क्वारंटीन किए गए 27 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया है।उधर, कस्बा कांधला में श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया है। एसडीएम कैराना ने राजस्व विभाग और पालिका के अधिशासी अधिकारी राजबली यादव के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

झिंझाना, भैंसानी में सर्च अभियान हुआ पूरा
शामली। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि झिंझाना में कोरोना संक्रमित त्रिपुरा के आठ जमाती मिलने और भैंसानी इस्लामपुर में बांग्लादेश के दो जमाती मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। झिंझाना में 41 टीमों ने दो दिन तक डोर-टू-डोर सर्च अभियान चलाया। इसी तरह शुक्रवार को भैंसानी इस्लामपुर में 24 टीमों ने सर्च अभियान पूरा किया। सर्च अभियान में फिलहाल कोरोना का कोई नया संदिग्ध केस सामने नहीं आया है। रविवार को शामली के हॉटस्पॉट तिमरसा नानुपुरी में सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। यहां पर मस्जिद में असम के एक जमाती कोरोना संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed