फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike crashes into truck parked on highway; youth dies, cousin injured.

Shamli News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल

Thu, 01 Oct 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into truck parked on highway; youth dies, cousin injured.
झिंझाना क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना के निकट खड़े डस्ट से भरे ट्रक में बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में ममेरे भाई हादसे में साहिल अली जैदी (25) की मौत हो गई जबकि फुफेरा भाई हासिम उर्फ शाहरुख घायल हो गया।
जिला मेरठ के जानी थानाक्षेत्र के गांव पूटरी निवासी साहिल अपने फुफेरे भाई हासिम उर्फ शाहरुख के साथ बुधवार सुबह बाइक से करनाल जा रहे थे। झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव टपराना के निकट हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के जीजा फैजान ने बताया कि साहिल दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह किसी काम से करनाल जा रहे थे। हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर होने से हादसा हुआ। जांच अधिकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झिंझाना क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

झिंझाना क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed