Shamli : रालोद सुप्रीमो के खिलाफ फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Shamli News : शामली में एक युवक ने रालोद सुप्रीमो और विधायक के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
शामली जनपद के थानाभवन में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह और राष्ट्रीय लोकदल के थानाभवन विधायक अशरफ अली पर एक युवक शावेज युसुफ ने अपने फेसबुक एकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी की।
इस मामले में विधायक अशरफ ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी शावेज युसुफ निवासी खेड़ी सराय थाना मीरापुर को नगर के चरथावल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे