फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे

Fri, 03 May 2024 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2024 06:41 PM IST
सार

BSF Jawan: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेहोश हुई मां, पत्नी के नहीं थम रहे आंसू, छाया मातम, नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
Sadness atmosphere in family and village due to death of BSF jawan Anuj Kumar in Muzaffarnagar, see pictures
बीएसएफ के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान अनुज कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पश्चिम बंगाल से शव गांव पहुंचा तो बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां की चीख निकल गई। इस दौरान रोते-रोते पत्नी और मां बेहोश हो गई। किसी तरह लोगों ने दोनों को संभाला। उधर, पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वो रोते हुए कह रहे थे कि मेरा तो सब कुछ ही लुट गया। 



अनुज की मौत से गांव में छाया मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
बीएसएफ के जवान अनुज कुमार की मौत की खबर पहुंची तो गांव में गमगीन माहौल हो गया। इसके बाद जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो मातम पसर गया और सभी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

Sadness atmosphere in family and village due to death of BSF jawan Anuj Kumar in Muzaffarnagar, see pictures
जवान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

हार्ट अटैक से हुई मौत 
रतनपुरी क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी बीएसएफ के जवान अनुज (32) की पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में पूरे सैनिक सम्मान के साथ सैनिक अनुज के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Sadness atmosphere in family and village due to death of BSF jawan Anuj Kumar in Muzaffarnagar, see pictures
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि अनुज कुमार पुत्र सत्यबीर सिंह एक मई 2017 को दिल्ली सेंटर से बीएसएफ में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुआ था। भर्ती होने से दो माह पूर्व एक मार्च 2017 को ही अनुज की शादी मेरठ के मटोर निवासी सोनिया के साथ हुई थी। जिससे उन्हें एक चार वर्ष का बेटा अविकुंज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadness atmosphere in family and village due to death of BSF jawan Anuj Kumar in Muzaffarnagar, see pictures
जवानों ने दी सलामी। - फोटो : अमर उजाला

अब पश्चिम बंगाल में थी तैनाती
फिलहाल अनुज की तैनाती पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की 86 बटालियन में थी। उनकी यूनिट के एएसआई यशपाल सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को यूनिट में ही अनुज की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे तुरंत यूनिट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में अनुज को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या का पता चला। इसके बाद अनुज को नाजुक हालत में कोलकाता एम्स रेफर किया गया। जहां पूर्ण हार्ट ब्लॉकेज के कारण एक मई की सुबह अनुज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अनुज के शव को फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया।

विज्ञापन
Sadness atmosphere in family and village due to death of BSF jawan Anuj Kumar in Muzaffarnagar, see pictures
जवान की मौत से गमगीन हुआ माहौल। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अनुज का शव दिल्ली पहुंचा। जहां से 24 बटालियन के एसआई अनूप कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ की टुकड़ी अनुज का शव लेकर दोपहर में गांव पहुंची। शव पहुंचते ही घर में गम का माहौल बन गया। सैनिक अनुज की पत्नी सोनिया, बहन प्रीति, भाई प्रवेश, माता संतोष और पिता सत्यवीर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed