फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli players top in inter-district competition

अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने पाया पहला स्थान

Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shamli players top in inter-district competition
अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ी अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ जोन की 39वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस महिला-पुरुष प्रतियोगिता-2022 में शामली जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
एसपी अभिषेक ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ के निर्देशन में इस वर्ष भी 39वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस महिला-पुरुष प्रतियोगिता-2022 का आय़ोजन रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में किया गया। इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन के नौ जिलों ने प्रतिभाग किया।

एसपी अभिषेक के निर्देशन में शामली जिले से छह खिलाड़ियों सोशल मीडिया प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर, पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी हरवेंद्र कुमार, विकास धामा, आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी अंशुल पूनिया ने प्रतिभाग किया। जिले के खिलाड़ियों ने एकल प्रतियोगिता व टीम चैंपियन में प्रथम स्थान टेबल टेनिस में प्राप्त किया। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। एसपी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed