{"_id":"66cca7a7d3c3bb9a22037425","slug":"shamli-pendrol-clips-of-railway-line-between-shamli-silawar-came-out-again-is-there-any-conspiracy-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: शामली-सिलावर के बीच रेलवे लाइन के पेंड्रोल क्लिप फिर निकले, आखिर ये हो क्या रहा है, कोई साजिश तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शामली-सिलावर के बीच रेलवे लाइन के पेंड्रोल क्लिप फिर निकले, आखिर ये हो क्या रहा है, कोई साजिश तो नहीं
Mon, 26 Aug 2024 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:35 PM IST
सार
शामली व सिलावर के बीच बाईपास उपरिगामी सेतु पुल के निकट फिर से रेलवे लाइन के सात-आठ पेंड्रोल क्लिप निकले मिले।
विज्ञापन
निकले हुए पेंड्रोल क्लिप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली व सिलावर के बीच बाईपास उपरिगामी सेतु पुल के निकट फिर से रेलवे लाइन के सात-आठ पेंड्रोल क्लिप निकले मिले। रेलवे लाइन के किनारे घूम रहे युवकों ने इसके फोटो व वीडियो रेलवे सेवा के एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शामली व सिलावर के बीच बाईपास उपरिगामी पुल के निकट पांच दिन पहले 21 अगस्त को रेलवे लाइन के पेंड्रोल क्लिप निकले हुए मिले थे। शामली निवासी छात्र रोहित कुमार ने रेलवे सेवा के एक्स पर फोटो व वीडियो पोस्ट कर दिए थे। रेलवे मुख्यालय दिल्ली ने इस पर संज्ञान लिया था। इसके बाद पेंड्रोल क्लिप लगा दिए गए थे। इसके दो दिन बाद सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल होने पर यह मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार शाम को फिर इसी स्थान के आसपास करीब सात-आठ पेंड्रोल क्लिप अलग-अलग स्थानों से निकले मिले। वहां पर शाम को घूमने गए युवकों ने पेंड्रोल क्लिप निकले देखे तो उन्होंने रेलवे सेवा के एक्स पर फोटो व वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। आरपीएफ थाना प्रभारी नवीन कसाना का कहना है कि ये मामला जानकारी में आया है। मैंने इंजीनियर विभाग रेलवे को अवगत कराया है।