Alert: दिल्ली धमाके के बाद दूसरे दिन भी शामली हाई अलर्ट पर; सीमाएं सील, एसपी ने खुद संभाली कमान
दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शामली जिले में सीमाएं सील कर दी गई हैं और एसपी एनपी सिंह ने खुद अंतरराज्यीय बॉर्डर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के नेतृत्व में जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अंतरराज्यीय बॉर्डर, मुख्य मार्गों और चेकपोस्टों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर वाहनों और आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: कॉस्मेटिक लेने गए थे दिल्ली..., विस्फोट ने छीन ली नोमान की जिंदगी, मौत से जूझ रहा भाई
एसपी ने मंगलवार को बिडौली और कैराना बॉर्डर का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वाहन और व्यक्ति की जांच बिना किसी लापरवाही के की जाए।
उन्होंने थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और बैरियर चेकिंग को और प्रभावी बनाने को कहा। साथ ही पुलिसकर्मियों को स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों के साथ संवाद बनाए रखने की हिदायत दी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में आमजन की भागीदारी बढ़ सके। एसपी ने अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ी चेकिंग
दिल्ली धमाके में झिंझाना निवासी नोमान की मौत सामने आने के बाद शामली बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। यात्रियों की तलाशी लेकर ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने भी संयुक्त रूप से निगरानी अभियान चलाया।