फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast: कॉस्मेटिक लेने गए थे दिल्ली..., विस्फोट ने छीन ली नोमान की जिंदगी, मौत से जूझ रहा भाई

Tue, 11 Nov 2025 11:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 11 Nov 2025 11:24 AM IST
सार

Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके में झिंझाना के नौमान की मौत हो गई। उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल है। दोनों कॉस्मेटिक दुकान के लिए सामान लेने दिल्ली गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Delhi Blast: Jhinjhana Youth Noman Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured
दिल्ली धमाके में नोमान की मौत, भाई घायल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सोमवार की शाम हुए धमाके ने शामली जिले के झिंझाना कस्बे के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नौमान(22) की इस हादसे में मौत हो गई। नौमान अपने भाई अमन के साथ दुकान का सामान लेने दिल्ली गया था। घटना की खबर पहुंचते ही पूरे कस्बे में शोक फैल गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 
Delhi Blast: Jhinjhana Youth Noman Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured
दिल्ली धमाके में नोमान की मौत, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दुकान के लिए सामान लेने गए थे दोनों भाई
नौमान और उसका भाई अमन झिंझाना में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली मार्केट से सामान खरीदने के लिए गए। बताया गया कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद वे सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ। दोनों इसकी चपेट में आ गए।

Delhi Blast: Jhinjhana Youth Noman Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured
दिल्ली धमाके में नोमान की मौत, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

धमाके की चपेट में आया नौमान, मौके पर मौत
धमाका इतना तेज था कि नौमान को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Blast: Jhinjhana Youth Noman Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured
दिल्ली धमाके में नोमान की मौत, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अमन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
घायल अमन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है। परिजन लगातार उसके स्वास्थ्य को लेकर दुआ कर रहे हैं। अस्पताल में पुलिस भी मौजूद है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Blast: Jhinjhana Youth Noman Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured
दिल्ली धमाके में नोमान की मौत, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिवार में कोहराम, प्रशासन ने लिया संज्ञान
नौमान की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। झिंझाना के सीओ और थाना प्रभारी ने परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। घटना की जांच दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed