{"_id":"6ac553d93777ebcea30ce2d1","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-175543-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा : तख्ती लेकर सांसद इकरा हसन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा : तख्ती लेकर सांसद इकरा हसन ने किया प्रदर्शन
Wed, 07 Oct 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैराना सांसद इकरा हसन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध हाथों में तख्ती लेकर लेकर प्रदर्
कैराना (शामली)। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर दिल्ली में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में कैराना सांसद इकरा हसन भी शामिल हुईं। इस दौरान वह अपने अलग अंदाज में नजर आईं। प्रदर्शन के दौरान इकरा हसन के एक हाथ में मौजूद तख्ती पर लिखा था- एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा। वहीं, दूसरी तख्ती पर लिखा था- बीजेपी ही सीईसी है। तख्तियों पर लिखे नारों की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में रहे। कुछ देर बाद प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इकरा हसन ने कहा कि भरोसा तो उठ ही गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 महीने में 14 बार ऐसे निर्णय लिए गए, जिस तरह नहीं लिए जाने चाहिए थे। उनका आरोप है कि विपक्ष पहले दिन से चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सांसदों का पहला प्रदर्शन भी इसी मुद्दे को लेकर हुआ था।
उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। इकरा हसन ने कहा कि संविधान और लोगों के वोट के अधिकार से कथित छेड़छाड़ गंभीर विषय है।