फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: दिल्ली-हरियाणा के बैंक खातों से चल रहा साइबर ठगी का नेटवर्क

Wed, 15 Jul 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। साइबर ठगी करने वाले गिरोह अब दूसरे राज्यों के लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम ठिकाने लगा रहे हैं। शामली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरोह दिल्ली और हरियाणा के लोगों के बैंक खातों का प्रयोग कर रहा था। जांच में छह बैंक खातों में करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब खाताधारकों और गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक जून को साइबर सेल ने असम निवासी मनवीर को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद हरियाणा के यमुनानगर निवासी बलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि गिरोह संगठित तरीके से अलग-अलग राज्यों में लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजता था, ताकि पुलिस को रकम के स्रोत तक पहुंचने में कठिनाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य हरियाणा के गुरुग्राम और दिल्ली के सरोजिनी नगर क्षेत्र के लोगों के बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। जांच के दौरान दिल्ली के चार और गुरुग्राम के दो बैंक खातों में करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल हुआ, वे मजदूरी करने वाले हैं। आशंका है कि गिरोह ने उन्हें कुछ रुपये का लालच देकर या किराये पर उनके बैंक खाते लेकर उनका उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया।
एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। संबंधित बैंक खातों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और खाताधारकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed