फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: one youth died and many injured due to conflict between two sides

Shamli: चश्मा लगाने को लेकर संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक की मौत, कई लोग हुए घायल

Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
सार

Shamli News : चश्मा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Shamli News: one youth died and many injured due to conflict between two sides
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में बाबरी क्षेत्र के कैडी गांव में बच्चों के चश्मा लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान एक पक्ष के 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, कैडी गांव के रहने वाले सद्दाम, सोमीन के बीच चश्मा लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट भी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन

इसके बाद सद्दाम पक्ष के कुछ लोग सोमीन पक्ष के यासीन के घर पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक पक्ष के पांच लोगों को घायल कर दिया। घायल 23 वर्षीय मुन्ना को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: घर के अंदर दो लड़कों के साथ पकड़ी गई महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, पुलिस ने बताया ये सच

वहीं, पुलिस ने देर शाम तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें: UP में भी मणिपुर जैसी घटना: गिड़गिड़ाती हुए कपड़े मांगती रही निर्वस्त्र किशोरी, वो पीटते रहे; खेत से सड़क तक..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed