तस्वीरें: इतनी पुलिसफोर्स देख सहम गए लोग, फिर इलाके में मच गया हड़कंप, सपा विधायक से जुड़ा है मामला
दरअसल, बीते सोमवार को एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और सीओ राजेश कुमार तिवारी भूरा रोड पर जा रहे थे। इस दौरान वे सड़क किनारे खड़ी कार का संदिग्ध नंबर देख रुक गए और जांच के लिए कार के पास पहुुंच गए और वहां मौजूद सपा विधायक नाहिद हसन से गाड़ी के कागजात मांगे। इसे लेकर विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। आगे जानिए अब इस मामले में क्या हुआ।
यह भी पढ़ें: बुरे फंसे सपा विधायक नाहिद हसन, अब गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, ये है पूरा मामला
बता दें कि गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए विधायक को कई दिन का समय दिया गया लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इसके बाद शनिवार को पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और कार्रवाई तेज कर दी।
कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन प्रकरण में प्रशासन की ओर से दी गई समय सीमा खत्म होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। विधायक पर दर्ज तीन मुकदमों में गिरफ्तारी, इस केस में सर्च वारंट लेकर पुलिस ने भारी फोर्स के साथ कैराना विधायक नाहिद हसन के घर दबिश दी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए 11 टीमें बनाकर अलग- अलग जगहों पर दबिशें दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाड़ी के कागजात मांगने पर एसडीएम से की थी अभद्रता
शनिवार को दोपहर में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित जिले के आला प्रशासनिक अफसर कैराना कोतवाली पहुंच गए थे। अधिकारियों ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाई। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सीओ कैराना के नेतृत्व में फोर्स ने विधायक नाहिद हसन के आलदरिम्यान मोहल्ले में दबिश दी। पुलिस फोर्स ने विधायक आवास को करीब एक घंटे तक खंगाला। दबिश कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। गलियों में भी पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी करते रहे। विधायक आवास पर करीब एक घंटे सर्च के बाद पुलिस बल लौट गया।