{"_id":"656f44a939ee16d72d0480e3","slug":"shamli-news-30-thousand-rupees-were-cheated-from-a-person-on-pretext-of-marriage-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का झांसा देकर अधेड़ से 30 हजार हड़पे, पत्नी की मौत के बाद करना चाहता था दूसरी मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का झांसा देकर अधेड़ से 30 हजार हड़पे, पत्नी की मौत के बाद करना चाहता था दूसरी मैरिज
Tue, 05 Dec 2023 09:12 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:12 PM IST
सार
Shamli News : शादी का झांसा देकर अधेड़ से 30 हजार रुपये हड़प लिए गए। बताया गया कि पत्नी की मौत के बाद अधेड़ दूसरी शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर रुपये हड़पे। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली में कांधला क्षेत्र के नाला गांव निवासी अधेड़ को शादी का झांसा देकर उससे 30 हजार रुपये हड़प लिए, मगर उसकी शादी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
गांव नाला निवासी 50 वर्षीय राम भजन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने उसे शादी कराने का भरोसा दिलाया था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके चलते व्यक्ति ने उससे 30 हजार रुपये ले लिए। इसके पश्चात आरोपी व्यक्ति नहीं आया और उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम