{"_id":"6874b620e142443b330754f0","slug":"shamli-my-husband-has-relations-with-his-sister-in-law-tell-me-sir-what-should-i-do-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 'मेरे पति के जेठानी से हैं संबंध, बताओ सर क्या करूं', गंभीर आरोप लेकर थाने पहुंची पत्नी, फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 'मेरे पति के जेठानी से हैं संबंध, बताओ सर क्या करूं', गंभीर आरोप लेकर थाने पहुंची पत्नी, फिर हुआ ये
Mon, 14 Jul 2025 01:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:18 PM IST
सार
एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत की है। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानाभवन क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी सहारनपुर के हसनपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति का जेठानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने दोनों को पकड़ लिया। विरोध करने पर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। ससुरालियों ने भी दहेज की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
देवर ने की छेड़छाड़, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक
कांधला क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसका पति वेल्डिंग का काम करता है और अधिकतर समय बाहर रहता है। महिला के अनुसार, उसका देवर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ले आया। उसे पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी गई।जब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी, तो पति ने उसे समर्थन देने की बजाय फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद देवर और अन्य परिजनों ने मिलकर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति और देवर वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन