फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over death of mother after newborn

Shamli News: नवजात के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of mother after newborn
प्रसूता की मौत के बाद शामली में हंगामा करते परिजन और मौजूद पुलिसकर्मी। ग्रामीण
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र मुजफ्फरनगर मार्ग पर निजी अस्पताल में दो दिन पहले प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। सोमवार को प्रसूता सितारा (22) की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सक को मौके पर बुलाने व उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी हसीन मलिक ने बताया कि उन्होंने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी सितारा को शनिवार शाम मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हसीन के मुताबिक नवजात बच्चे की थोड़ी देर बाद ही हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रोड स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए थे। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती सितारा की भी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक ने महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
हसीन ने बताया कि चिकित्सक भी उनके साथ मेरठ गए थे। मेरठ के निजी अस्पताल में करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान सितारा की मौत हो गई। शाम को परिजन मेरठ से शव लेकर शामली में निजी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक को मौके पर बुलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

जांच अधिकारी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

प्रसूता की मौत के बाद शामली में हंगामा करते परिजन और मौजूद पुलिसकर्मी। ग्रामीण

प्रसूता की मौत के बाद शामली में हंगामा करते परिजन और मौजूद पुलिसकर्मी। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed