फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Murder: Sad life... Divorce in first marriage and painful death in second.

Shamli Murder: दुख भरा जीवन... पहली शादी में तलाक और दूसरी में मिली दर्दनाक मौत

Sun, 11 Aug 2024 02:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

गांव मंसूरा में नरगिस की उसके पति इसराइल ने हत्या कर दी। यह नरगिस की दूसरी शादी थी। पहली शादी में छह माह बाद ही तलाक हो गया था। वहीं पुलिस ने देर रात इसराइल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Shamli Murder: Sad life... Divorce in first marriage and painful death in second.
नरगिस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरगिस का पहली शादी के छह महीने बाद ही तलाक हो गया था। परिजनों ने दूसरी शादी की तो पति ने गला काट दिया। बेटी के जीवन के दुखों को बताते हुए परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 
विज्ञापन


     क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी ताहिर ने अपनी पुत्री नरगिस की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कांधला निवासी सलमान पुत्र अनवर के साथ बड़ी धूमधाम के साथ की थी। लेकिन पति ने बेटी को प्रताड़ित किया। शादी के छह माह बाद ही तलाक दे दिया। इसके बाद बेटी सहित परिवार के लोगों पर गमों का पहाड़ टूट गया। तलाक के करीब एक वर्ष बाद नरगिस के पिता ने गांव में ही दूसरी बड़ी बेटी के देवर इसराइल पुत्र मेंहदा के साथ शादी कर दी थी, लेकिन नरगिस को यहां भी सुख नहीं मिला। पति द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। 
विज्ञापन


 

इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक दूसरा पति उसे जब भी परेशान करता, तो वे उसे सहन करने को ही कहते थे। एक सप्ताह पूर्व पति से झगड़े के कारण वह अपने मायके चली आई थी। गत दिवस इसराइल अपनी गलती मानते हुए उसे अपने घर ले आया था। रविववार सुबह नरगिस की हत्या की सूचना मिली, तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। 

मां से बोला इसराइल, सिर पर हाथ रख दे, दूर जा रहा हूं
इसराइल की मां ने बताया कि सुबह इसराइल ने मुझसे कहा कि मेरे सिर पर हाथ रख दे, मैं कहीं दूर जा रहा हूं। मैंने पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। घर से बाइक लेकर कहीं चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed