फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Maulana big secrets are exposed in the case of sexual assault, case registered against three

UP: मौलाना का ऐसा गंदा सच, पैरों तले खिसक गई जमीन, सदमे से नहीं उबर पाई पीड़िता, खुल रहे रूह कंपाने वाले राज

Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
सार

Shamli News : मदरसे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मौलाना के ऐसे-ऐसे राज सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी। उधर, पीड़िता भी सदमे से उबर नहीं पाई है।

विज्ञापन
Shamli: Maulana big secrets are exposed in the case of sexual assault, case registered against three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक मदरसे में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दर्ज कराई रिपोर्ट और पुलिस को दिए बयान में सामने आया है कि मौलाना ने किशोरी के साथ तो दुष्कर्म किया ही, साथ ही उसकी दो चचेरी बहनों को जहां एक घंटे तक सजा के तौर पर बाथरूम में बंद रखा, वहीं मामले की जानकारी किसी को भी देने पर उन्हें व उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


यही नहीं, मदरसे में ही पढ़ाने वाली एक महिला और युवती पर भी मौलाना का सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। मौलाना, महिला और युवती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बेटियों ने इशारे में परिजनों को दी थी जानकारी
पीड़िता के पिता ने बताया कि शामली के मदरसे में उसकी बेटी के अलावा दो भतीजी भी पढ़ रही थी। 28 जुलाई को परिवार के सदस्य तीनों बेटियों से मिलने के लिए मदरसे पहुंचे। जहां पर बेटियों ने इशारे में बताया कि मदरसे में गलत काम हो रहा है। जिसके बाद मदरसा संचालक और अन्य ने उन्हें बेटियों से नहीं मिलने दिया। उन्हें ले जाने को कहा तो साफ मना कर दिया। जिस पर परिजनों ने करनाल जाकर अन्य परिवार के सदस्यों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर किशोरी के पिता और छह अन्य लोग मदरसा पहुंचे व बेटियों को ले जाने की मांग मदरसा संचालक से की। आरोप है कि संचालक और अन्य ने बेटियों को भेजने से इनकार कर दिया। जिस पर परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया और परिवार में शादी होने की बात कहते हुए तीनों बेटियों को करनाल ले गए। घर पहुंचकर किशोरियों ने मदरसा संचालक की करतूतों के बारे में जानकारी दी।

एक महिला और युवती कर रही थी मौलाना की मदद
पीड़िता ने बताया कि मदरसे में रहने वाली एक महिला और युवती मौलाना की मदद करती थी। बहनों को भी मामले के बारे में पता लग गया था। जिस पर मौलाना ने उन्हें भी धमकी दी कि किसी को बताया तो उन्हें व उसके परिवार को मार दिया जाएगा। यही नहीं उसकी चचेरी बहनों को एक घंटे तक बाथरूम में बंद रखा गया।

विज्ञापन

अभी तक सदमे से नहीं उबर पाई पीड़िता
किशोरी कई दिन बीतने के बाद भी सदमे से नहीं उबर पाई है। कहा कि उसके साथ जो हरकत की गई है अन्य के साथ नहीं होनी चाहिए। दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद से सही से खाना भी नहीं खा पा रही है।

चाहे जान चली जाए मगर सजा दिलाकर ही रहूंगा
पीड़िता के पिता ने रोते हुए कहा कि उसे नहीं पता था कि जिस मदरसे में वह बेटी को तालीम देने के लिए भेज रहा है, उसमें ही उसे हवस का शिकार बना दिया जाएगा। चाहता था कि बेटी की शादी हो तो ये कहा जा सके कि बेटी हिंदी के साथ साथ कुरान भी पढ़ी हुई है। मौलाना ने हमारी जिंदगी ही बर्बाद कर दी है। चाहे जान क्यों न चली जाए मगर मौलाना को सजा दिलाकर ही रहूंगा। मौलाना की संपत्ति जांच और मदरसे पर तत्काल सील लगाने की गुहार लगाई है।

जमीअत हिमायतुल इस्लाम पीड़ित परिवार के साथ
जमीअत हिमायतुल इस्लाम के अध्यक्ष कारी अबरार जमाल ने कहा कि मदरसे में दुष्कर्म का मामला शर्मनाक है। आरोपी मदरसा संचालक के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका संगठन पीड़ित परिवार के साथ है। धार्मिक स्थलों पर इस तरह के दुष्कर्म बहुत ही घिनौनी हरकत है। ऐसे लोगों की ही वजह से इस्लाम बदनाम होता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौलाना की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मदरसे में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं। अभी तक अन्य के साथ यौन उत्पीड़न जैसी बात सामने नहीं आई है। गलत कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। - अभिषेक, एसपी शामली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed