प्रेमी युगल ने दम तोड़ा: अस्पताल में टूटीं दोनों की सांसें, मचा कोहराम, छह बहन भाइयों में 5वें नंबर का था मोनू
Shamli News : शामली के प्रेमी युगल की मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के युगल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मोनू हलवाई का काम करता था। वह छह बहन-भाइयों में पांचवें नंबर का था।
मंगलवार दोपहर को जिला मुजफ्फरनगर के भौराकलां क्षेत्र के गांव भौराखुर्द निवासी मोनू और सिसौली निवासी निशा को गंभीर हालत में लेकर युवक के परिजन शामली के निजी अस्पताल में पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की पहले मौत हुई, उसके कुछ ही देर बाद युवती की मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
चिकित्सक ने बताया कि दोनों ने जहरीले पदार्थ को खाया था। दोनों के सल्फास खाने की संभावना जताई गई। मृतक मोनू के बड़े भाई सचिन ने बताया कि वे छह भाई बहन है। परिवार मेहनत मजदूरी करता है। सबसे बड़ा भाई विपिन, दूसरे नंबर पर बहन सोनिया, तीसरे नंबर पर सचिन, चौथे नंबर पर बहन मोनिया और पांचवें नंबर पर मोनू और सबसे छोटा सोनू है। इस तरह से छह बहन भाइयों में पांचवें नंबर का था।
सचिन ने बताया कि मोनू हलवाई का काम करता था। सुबह उसने काम पर जाने की बात कही थी। सुबह करीब आठ बजे मोनू को घर पर छोड़कर सभी परिजन खेत पर काम करने चले गए थे। इसके बाद परिजनों को किसी ने मोनू के जहर खाने की जानकारी दी थी। उसका युवती से कब और कैसे संपर्क हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच
शहर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि युवक व युवती की मौत शामली में हुई है, इसलिए शामली पुलिस की तरफ से ही पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शामली में ही होगा।
यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया