फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sohanbiri massacre: Refusal to cremate the body

सोहनबीरी हत्याकांड : शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार

Sun, 18 Oct 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sohanbiri massacre: Refusal to cremate the body
कांधला के गांव असदपुर जिड़ाना में मृतका सोहनबीरी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कांधला। गांव असदपुर जिड़ाना में बुजुर्ग महिला सोहनबीरी (70) की हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने कांधला-कैराना मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

गांव असदपुर जिड़ाना निवासी सोहनबीरी शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास खेत पर गई थीं। देर रात उनका शव गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों का आरोप है कि महिला के कानों के सोने के कुंडल, गले का पैंडल और अन्य जेवर लूटने के बाद उनकी हत्या की गई। उनका मुंह कपड़े से और पैर रस्सी से बंधे मिले थे। मृतका के पुत्र सुदेश की तहरीर पर कांधला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। कांधला और कैराना थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। ऊंचा गांव मठ के महंत योगीनाथ महाराज भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतका के पौत्र दीपक और ग्रामीणों ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं और बेटियों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग डरे हुए हैं और घर से निकलने में भी हिचक रहे हैं।

शरीर और गले पर चोट के निशान होने का दावा
परिजनों ने महिला के शरीर और गले पर चोट के निशान होने की बात कही। उन्होंने आशंका जताई कि महिला की हत्या खेत में ही की गई। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।


जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा : एसपी
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांधला के गांव असदपुर जिड़ाना में मृतका सोहनबीरी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

कांधला के गांव असदपुर जिड़ाना में मृतका सोहनबीरी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed