Election 2024: चुनाव पर चर्चा, अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर बोले युवा, पेपर लीक मामले पर खुलकर रखी बात
Shamli UP Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : अमर उजाला की टीम ने बुधवार को शामली में मतदाताओं की नब्ज टटोली है। अमर उजाला टीम ने डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान युवाओं ने खुलकर अपनी राय रखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम बुधवार को यूपी के शामली जनपद में कैराना पहुंची। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने वीवी पीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से चुनाव पर चर्चा की।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शहर के वीवी पीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में उन युवाओं से चुनाव को लेकर बातचीत की गई, जो इस बार पहली बार मतदान करेंगे। इस दौरान कॉलेज के युवाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा समेत कई मुद्दे उठाएं। वहीं, गांव की खराब सड़कों का मुद्दा भी उठाया।
इसके अलावा कुछ युवाओं ने आए दिन हो रहे पेपर लीक मामले को भी पूरे जोर-शोर से उठाया। इस दौरान एक लड़की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक के मामले में चर्चा करते हुए रो पड़ी। वहीं, इस मुद्दे पर बहस करते हुए कई छात्रों का दर्द सामने आया है। उन्होंने अमर उजाला के कैमरे पर अपनी बात को पूरी मजबूती के साथ रखा।
बता दें कि इस आयोजित कार्यक्रम में यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर छात्रों ने काफी देर तक बहस की। उनका कहना था कि किसी भी भर्ती में पेपर लीक नहीं होना चाहिए। क्योंकि छात्र कई-कई सालों से नौकरी की तैयारी करते हैं लेकिन, पेपर लीक होने पर उन्हें बहुत दुख होता है।
वहीं, चुनाव की चर्चा के दौरान कई लड़कियों ने कहा कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर खुलकर अपनी बात को रखा है। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से हालात ठीक हुए हैं।
हालांकि, आखिर में कुछ लड़कियों ने योगी सरकार की इतनी तारीफ की कि ऐसा लग रहा था कि जैसे वे भाजपा की प्रचारक हों। इस आयोजित कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार खुल रखे हैं।
चर्चा के दौरान छात्रा खुशी गहलोत ने कहा कि मुझे पहली बार मतदान करने का मौका मिल रहा है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। खुशी ने कहा कि मेरा गांव सरकार की योजनाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि मैं किसी के प्रलोभन में आकर वोट नहीं दूंगी। उन्होंने सभी युवाओं से भी बिना लालच के वोट डालने की अपील की है।
हर्ष कुमार ने चुनावी चर्चा में कहा कि इस बार युवाओं को सरकारी योजनाओं को देखकर ही अपना वोट डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद बनने और उस पद की जिम्मेदारी निभाने में बहुत अंतर है। हर्ष ने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्हें अपने क्षेत्र में विकास करना चाहिए।
वाशु चौधरी ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के सांसद से रोज मिलता हूं। हर्ष ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक चल रही है। उन्होंने कहा कि जिले में विकास हो रहा है, इसलिए इस बार भी इन्ही सांसद को चुनेंगे।