{"_id":"65f12b918751409ad3063713","slug":"shamli-jayant-chaudhary-holds-a-meeting-of-workerstoday-also-visit-kaidi-village-2024-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत चौधरी बोले- विपक्ष के पास वोट मांगने का नहीं कोई मुद्दा, नाराज जाटों को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत चौधरी बोले- विपक्ष के पास वोट मांगने का नहीं कोई मुद्दा, नाराज जाटों को लेकर कही ये बात
Wed, 13 Mar 2024 01:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:25 PM IST
सार
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज शामली पहुंचे हैं। वह जिले में कई स्थानों पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे, वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
कैड़ी गांव में जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आज शामली के विभिन्न स्थानों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं। वह सबसे पहले कैड़ी गांव पहुंचे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भी दिशा निर्देश देंगे। जयंत सिंह का यह दौरा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने बताया कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आज दोपहर एक बजे कैड़ी गांव में पूर्व विधायक राव वारिस की माता के हुए इंतकाल पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लिए पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्हाेंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गठबंधन में हम घटक दल के रूप में शामिल हुए हैं। विपक्ष के पास वोट देने के लिए कोई वजह नहीं है। जनता उन्हें किस मकसद से वोट करे।
यह पूछे जाने पर कि गठबंधन में जाने के बाद जाट समाज उनसे नाराज चल रहा है इसके लिए वह क्या करेंगे? इस पर जयंत ने कहा कि मुझसे तो जाट तो नाराज ही रहते हैं मैं मना लूंगा। कुछ मेरी मान लेते हैं, कुछ मैं उनकी मान लेता हूं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सीएम को बदलने को लेकर कुछ कारण रहे होंगे। भाजपा का अंदरूनी मामला है। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कई योजनाएं किसानों के लिए चल रही हैं और आगे भी चलेंगी। रालोद जहां भी भूमिका में रहेगी वहां हमारी कोशिश रहेगी कि किसानों के लिए और बेहतर फैसले लिए जाएं।
इसके बाद वह जलालाबाद में विधायक अशरफ अली के यहां पर जायेंगे। अशरफ अली की माता का भी निधन हो गया था।
इसके बाद भैंसवाल गांव में बाबा सूरजमल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही कैराना में पूर्व एमएलए बशीर अहमद के परिजनों को भी सांत्वना देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी कर ली है।