फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli got first place in the state in Atal Groundwater Scheme

Shamli News: अटल भूजल योजना में शामली ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shamli got first place in the state in Atal Groundwater Scheme
शामली। जिले के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अटल भूजल योजना में शामली को प्रदेश के 80 जिलों में पहला स्थान दिया गया है। जबकि कांधला ब्लॉक चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय में जनपद की अटल भूजल योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में डीडीओ द्वारा सभी संबंधित विभागों से कहा गया कि अधिक से अधिक कन्वर्जेंस मनरेगा द्वारा किया जाए। बैठक में एक्सपर्ट शोकेंद्र सिंह मलिक द्वारा बताया कि योजना के पैरा मीटर के आधार पर देश के सभी अटल भूजल, प्रदेश, जनपद, ब्लाक, ग्राम पंचायत, स्तर की दिसम्बर माह की रेटिंग जारी की गई है जिसमें अटल भूजल योजना अंतर्गत सात प्रदेश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा और कुल 80 जनपद में शामली जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 226 ब्लाक में चौथे स्थान पर कांधला रहा, जो अपने आप में एक उत्कृष्ट कार्य है। इस अवसर पर सभी विभागों ने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी, अपनी कार्य योजना बताई व अब तक किए गए कार्यों कि प्रगति रिपोर्ट दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक के कार्यों के भौतिक सत्यापन करने के आदेश दिए। कहा कि जल्द ही कार्यक्रम बनाते हुए सभी विभागों के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बैठक में डीडीओ सत्य राम यादव, नोडल अधिकारी आशीष चौधरी, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, लघु सिंचाई से अवर अभियंता राहुल कुमार, उद्यान अधिकारी सतेंद्र मान, केवीके से डाॅ, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानिए... अटल भूजल योजना क्या है?
अटल भूजल योजना (अटल जल) का प्रमुख उद्देश्य चिन्हित राज्यों में चुनिंदा जल संकट क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed