फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli gets budget for bus stand and court

Shamli News: शामली को बस अड्डा और कोर्ट के लिए मिले बजट

Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shamli gets budget for bus stand and court
शामली। प्रदेश सरकार बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। इसे लेकर शामली जिले के लोगों को भी बजट से आस है। जिलेवासियों का कहना है कि इस बार बजट में शामली को रोडवेज बस अड्डे की सौगात मिलनी चाहिए। साथ ही जिला न्यायालय के लिए भी बजट जारी हो, ताकि न्यायालय की स्थापना का सपना जल्द पूरा हो सके। लोगों ने मांग की है कि जिला अस्पताल में गंभीरावस्था वाले मरीजों के इलाज की सुविधा शुरू कराने के लिए भी सरकार को अलग से बजट देना चाहिए। इसके अलावा जिले के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

उद्यमी निखिल ऐरन का कहना है कि जिले के औद्योगिक विकास के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्र का नक्शा अपडेट कराया जाए। इसके साथ ही पहले से स्वीकृत पांच करोड़ रुपये का बजट मिलने के अलावा उद्योगों के लिए अलग से बजट भी स्वीकृत होना चाहिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र नामदेव ने कहा कि जिला न्यायालय की स्थापना के प्रयास चल रहे हैं। शामली में न्यायालय के लिए सरकार को पूर्ण बजट स्वीकृत करना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द नया न्यायालय बनकर तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित नकुल शर्मा ने कहा कि जिला बने 15 साल बाद भी शामली को रोडवेज बस स्टैंड की सौगात नहीं मिल सकी है। सरकार को रोडवेज डिपो, वर्कशॉप और बस स्टेशन के लिए बजट जारी करना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा हो सके।


व्यापारी प्रतीक गर्ग का कहना है कि जिला अस्पतालों के लिए अलग से बजट जारी होना चाहिए, ताकि गंभीरावस्था वाले मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके और उन्हें बाहर रेफर होने की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed