फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shamli: game of sharing location of mining officials was going on for five years, network spread in many state

खबर का असर: पांच साल से चल रहा था माइनिंग अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने का खेल, कई राज्यों में फैला नेटवर्क

Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

अमर उजाला ने व्हाट्सएप ग्रुपों में एआरटीओ, माइनिंग अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने वाले गिरोह की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। गिरोह में कई जिलों और प्रदेशों लोग शामिल थे। रुपये लेकर लोकेशन शेयर करने का ये खेल पांच साल से चल रहा था। अमर उजाला ने खबर को पिछले दिनों प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन
shamli: game of sharing location of mining officials was going on for five years, network spread in many state
एसपी अभिषेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

व्हाट्सएप ग्रुपों में यूपी के अलावा अन्य जिलों के एआरटीओ, जिला खनन अधिकारी और अन्य की लोकेशन शेयर करने के मामले में पुलिस ने बड़े गिरोह का भंड़ाफोड कर दिया। गिरोह के शामली के रहने वाले स रगना को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, सरगना समेत 92 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरोह के सरगना ने खुलासा किया कि वह पिछले 5 साल लोकेशन शेयर कर रहे थे। एसपी ने जल्द गिरोह के फरार सदस्यों को भी पकड़ने की बात कहीं है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 6 अक्तूबर के अंक में व्हाट्सए गुपों पर लोकेशन देने का खेल नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें ओवरलोड और अन्य वाहनों को निकलवाने के बदले 1500 तक रुपये लेने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर लोकेशन शेयर करने के चल रहे खेल का खुलासा किया था।

विज्ञापन

खुलासा किया था कि गिरोह के सदस्य चंद रुपयों के लालच में यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के अधिकारियों की लोकेशन शेयर करते हैं, जिसके कारण राजस्व का चूना सरकार को लग रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद एसपी अभिषेक ने मामले की जांच कैराना थाना प्रभारी को सौंपी थी।

एसपी अभिषेक ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई। पता चला कि सबका साथ सबका विकास नामक ग्रुप में लोकेशन शेयर करने का खेल चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना शामली के टटौली के रहने वाले वसीम पुत्र रईस को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक कार, मोबाइल भी बरामद किया गया।

जांच में पता चला कि 91 और लोग ग्रुप में शामिल है, जिनमें ट्रक चालकों के अलावा ट्रक मालिक भी हैं। सभी 92 के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 186 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पांच साल से चल रहा था अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने का खेल
ग्रुप में 92 सदस्य हैं। लोकेशन शेयर करने के बदले चालक और मालिकों से यूपीआईडी के माध्यम से 1 हजार से लेकर 1500 रुपये लिए जाते थे। मांगने पर इस ग्रुप में जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत तथा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक राज्य के अधिकारियों की लोकेशन उपलब्ध कराई जाती थी। 

लोकेशन के अनुसार वाहन चालक अधिकारियों से बचने के लिये गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर लेते हैं तथा अधिकारियों के जाने के बाद वाहन को गंतव्य तक ले जाने की सूचना देते थे। गिरोह के सरगना ने खुलासा किया कि वह पिछले 5 साल लोकेशन शेयर कर रहे थे।

विज्ञापन

इन जिलों और राज्यों के लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा 
मुजफ्फरनगर के 36, बागपत के 20, गाजियाबाद के 9, शामली के 4, सहारनपुर के 4, मेरठ के 2, हापुड़ के 1, हरियाणा के 3, दिल्ली के 6, पंजाब, कर्नाटक, उत्तराखंड के 1-1 और बाकी अन्य, जिनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed