फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fighting in police custody and pistol waving case, two sub inspectors line up for hiding the incident

Shamli News: पुलिस हिरासत में मारपीट, पिस्टल लहराने का मामला वायरल, घटना छिपाने पर दो दरोगा लाइन हाजिर

Sun, 18 Jun 2023 01:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Jun 2023 01:00 AM IST
सार

Shamli News : वीडियो सामने आने पर एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटना की जानकारी न देने और विधिक कार्रवाई न करने पर मौके पर मौजूद थाने के एसएसआई और एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Shamli: Fighting in police custody and pistol waving case, two sub inspectors line up for hiding the incident
पुलिस हिरासत में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में पुलिस हिरासत में युवक से मारपीट करने व लाइसेंसी पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली। 

विज्ञापन


उधर, वीडियो सामने आने पर एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटना की जानकारी न देने और विधिक कार्रवाई न करने पर मौके पर मौजूद थाने के एसएसआई और एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए एक युवक से मारपीट कर रहे हैं और लाइसेंसी पिस्टल को लहराते दिखाई दे रहे हैं। एसपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच कराई। जांच में यह वीडियो कुछ दिन पहले का गांव नौजल के पास का पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि थानाभवन क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी रितिक 11 जून को थानाभवन में सामान लेने आया हुआ था। यहां उसके साथ पूर्व की रंजिश के चलते हिरणवाड़ा निवासी विक्रांत व चार अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी। 

इसके बाद आरोपी मौके से भाग रहे थे। इस विवाद के चलते पुलिस को लूट की सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव नौजल के निकट एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए पिस्टल तान दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नौजल निवासी संदीप व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें

इस मामले में एसपी अभिषेक ने बताया कि वायरल वीडियो की कराई गई। जांच में वह गांव नौजल के निकट की पाई गई है। वीडियो में पुलिस हिरासत में एक युवक के साथ मारपीट की कोशिश की गई और लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग होता पाया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली। पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण आख्या डीएम को भेजी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

वहीं, इस घटना को छिपाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने पर घटना के समय मौके पर मौजूद थाने के एसएसआई संदीप व एसआई बिजेंद्र को लाइन हाजिर दिया गया। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी में इस मामले में शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed