परिवार पर टूटा कहर: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की ट्रेन में मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Shamli News : बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विस्तार
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में शनिवार सुबह करीब नौ बजे शामली रेलवे स्टेशन के पास 67 साल के बुजुर्ग की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बेटे की छह दिसंबर को होने वाली शादी के लिए कार्ड बांटने को बुढ़पुर जा रहे थे।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मृतक की पहचान सहारनपुर के बालू माजरा गांव निवासी 67 वर्षीय सोमपाल के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सोमपाल के बेटे दीपक की छह दिसंबर को शादी होनी है। जिसके लिए सोमपाल शादी के कार्ड बांटने के लिए ट्रेन द्वारा बुढ़पुर के लिए जा रहे थे। ट्रेन में अचानक ही अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। मौत से परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज