फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jalandhar-New Delhi Intercity Express will remain canceled for three months

काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

Sat, 18 Nov 2023 11:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 11:13 AM IST
सार

Meerut News : इन ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि हर साल कोहरे के कारण इन ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है।

विज्ञापन
Jalandhar-New Delhi Intercity Express will remain canceled for three months
ट्रेन। - फोटो : iStock

विस्तार

आगामी दिनों में पड़ने वाले कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों की सूची में मेरठ से होकर गुजरने वाली सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) भी शामिल है। यह ट्रेन एक दिसंबर से लेकर 29 फरवरी 2024 तक नहीं चलेगी। इसके अलावा उज्जैन से देहरादून के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस के भी रद्द होने की संभावना है।

विज्ञापन


सर्दी में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होती हैं। ऐसे में रेलवे विभाग अनेक ट्रेनों को रद्द कर देता है। इस बार भी कोहरे की आशंका से एक दर्जन से अधिक ट्रेन तीन महीने के लिए एक दिसंबर से लेकर 29 फरवरी तक रद्द रहेगी। रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों की पहली सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन

इसमें मेरठ से होकर गुजरने वाली जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14681-14682) भी शामिल है। यह ट्रेन सुबह 4.15 बजे जालंधर से चल कर फगवाड़ा, लुधियाना, खन्ना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर होकर सुबह 11.15 बजे मेरठ कैंट और 11.22 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचती है। दिल्ली से दोपहर बाद 2.45 बजे चलकर मेरठ में शाम 4.08 बजे आती है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

बताया गया कि इस ट्रेन से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लिए मेरठ के सैकड़ों यात्री रोजाना सफर करते हैं। अब इस ट्रेन के तीन महीने तक रद्द रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: देवबंद का नया फरमान: मुफ्ती असद बोले- जहां मर्द काम करते हों, ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed