{"_id":"63f10c4ce97f482eb405bc4c","slug":"shamli-depot-did-not-get-six-out-of-ten-contracted-buses-shamli-news-c-14-1-124003-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: शामली डिपो को दस में छह अनुबंधित बसें नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: शामली डिपो को दस में छह अनुबंधित बसें नहीं मिली
Sat, 18 Feb 2023 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र से शामली डिपो को दस अनुबंधित बसों में से सिर्फ चार बसें मिल पाई हैं। फरवरी माह के 18 दिन बीतने के बाद छह अनुबंधित बसों का सहारनपुर रीजन से नहीं मिलने से यात्रियों का सफर आसान नहीं हो रहा है।
यूपी रोडवेज की 360 परिचालकों के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र ने अस्थाई रूप से परिचालकों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिनमें 1081 आवेदन आए थे। शामली जिले को दस अनुबंधित बसों में से चार अनुबंधित बसें मिल पाई थी। सभी अनुबंधित बसे शामली मेरठ- रोड पर चल रही है। फरवरी माह के 18 दिन बीत चुके है। परिचालकों का अनुबंध न होने से शामली जिले को अभी तक छह अनुबंधित बसें नहीं मिल पाई है। पिछले दिनों सहारनपुर रीजन के आरएम व एआरएम निलंबित होने से अनुबंधित बसों के परिचालकों का अनुबंध रुका हुआ है। होली तक परिचालकों का अनुबंध स्वीकृत होने के बाद जिला मुख्यालय पर छह अनुबंधित बसें मिल पाएगी। संवाद