{"_id":"670d60622c8d70b25a040e8b","slug":"shamli-deepak-said-i-cannot-live-without-my-love-if-i-separated-i-will-commit-suicide-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दीपक बोला, मैं अपने प्यार के बिना नहीं रह सकता, अलग किया तो जान दे दूंगा... और कुछ घंटे में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दीपक बोला, मैं अपने प्यार के बिना नहीं रह सकता, अलग किया तो जान दे दूंगा... और कुछ घंटे में हो गई मौत
Mon, 14 Oct 2024 11:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:49 PM IST
सार
दीपक को जब लाया जा रहा था तो वह सबके सामने बार-बार यही कह रहा था कि उसे युवती से अलग मत करो। अब उसकी हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के मुंडाखेड़ी गांव के दीपक की हत्या की गई या फिर उसने आत्महत्या की, पुलिस इस गुत्थी में उलझ गई है। मगर इतना जरूर है कि पूरे मामले में बिजनौर पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भेंट दीपक चढ़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी दरोगा सुनील।
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला से लेकर शामली तक दीपक ने एक दो नहीं, बल्कि दस से अधिक बार पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उसे युवती से अलग करने का प्रयास किया तो वह जान दे देगा, पुलिस ने उसकी चेतावनी को अनदेखा किया। युवती के परिजनों और अन्य ने भी युवक के चेतावनी देने के बयान पुलिस के समक्ष दिए हैं। यदि दीपक फंदे पर खुद लटका तो दरोगा उसका शव खुद ही उतारकर थाने क्यों पहुंच गए। सूचना देकर पुलिस को मौके पर क्यों नहीं बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा सुनील के घर पर जांच करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अब यदि दरोगा सुनील के घर के बजाय कोतवाली में दोनों को ठहराया जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। हालांकि दरोगा सुनील का कहना है कि गाड़ी खराब होने पर ही सहुलियत के लिए प्रेमी युगल, उसके परिजनों और अन्य को अपने पैतृक घर पर ठहराया था। रात के 11 बजने के कारण यह लग रहा था कि कल सुबह सभी बिजनौर के लिए चले जायेंगे। मगर सुबह उठकर देखा तो फंदे पर दीपक लटका हुआ था।
दीपक के घर के बाहर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही सुबह ही बिजनौर के लिए हो गई रवाना
दरोगा सुनील के भाई जितेंद्र ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी, प्रेमी युगल और उनके परिजन रविवार की रात करीब 11 बजे घर पहुंचे थे। सुबह जगने पर उन्हें युवक की मौत की जानकारी मिली। एक महिला सिपाही भी थी, जो लड़की के कमरे में सोई थी। बताया जा रहा है कि सुबह होने पर सिपाही को बिजनौर भेज दिया गया। सिपाही को तुरंत ही क्यों बिजनौर भेज दिया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
दरोगा सुनील के भाई जितेंद्र ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी, प्रेमी युगल और उनके परिजन रविवार की रात करीब 11 बजे घर पहुंचे थे। सुबह जगने पर उन्हें युवक की मौत की जानकारी मिली। एक महिला सिपाही भी थी, जो लड़की के कमरे में सोई थी। बताया जा रहा है कि सुबह होने पर सिपाही को बिजनौर भेज दिया गया। सिपाही को तुरंत ही क्यों बिजनौर भेज दिया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।