फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 'At the behest of CMO, the employee asked for bribe of two lakhs', sensational allegation of doctor

Shamli: 'सीएमओ के खास बाबू ने मांगी दो लाख रुपये रिश्वत', रोते हुए सीनियर डॉक्टर ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Wed, 24 Dec 2025 05:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 24 Dec 2025 05:32 PM IST
सार

डॉ. विजेंद्र कुमार गायनेकोलोजिस्ट का कोर्स करने के बाद शामली सीएचसी पर ज्वाइन करने पहुंचे तो आरोप है कि कर्मचारी ने रिश्वत मांगी। सीएमओ से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 

विज्ञापन
Shamli: 'At the behest of CMO, the employee asked for bribe of two lakhs', sensational allegation of doctor
डॉ. विजेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायनेकोलोजिस्ट डॉ. विजेंद्र कुमार ने सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी पर सीएचसी शामली का चिकित्सा प्रभारी नियुक्त कराने की एवज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। चिकित्सक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। चिकित्सक ने कर्मचारी की संपत्ति की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 

डॉ. विजेंद्र कुमार पूर्व में सीएचसी शामली पर तैनात रहे हैं। करीब तीन साल पहले वे गायनेकोलोजिस्ट का कोर्स करने गए हुए थे। कोर्स पूरा करने के बाद वे मंगलवार को शामली पहुंचे। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी पर सीएचसी शामली का चिकित्सा प्रभारी नियुक्त करने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा दिन सीएमओ कार्यालय पर बैठाए रखा। कर्मचारी ने सीएमओ के इशारे पर भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया। उन्होंने सीएमओ को बताया तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। उन्होंने आरोपी कर्मचारी की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग की।
 
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो माह पूर्व सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल पर नियुक्त राकेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। अब चिकित्सक का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ कार्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 

ये बोले सीएमओ
डॉ. विजेंद्र कुमार गायनेकोलोजिस्ट का कोर्स करने के बाद सीएमओ कार्यालय आए थे। उन्हें सीएचसी शामली में गायनेकोलोजिस्ट पद पर ज्वाइनिंग करा दी गई है। सीएमओ कार्यालय के किसी भी कर्मचारी ने कोई रिश्वत नहीं मांगी है। चिकित्सक ने उनसे मौखिक या लिखित कोई शिकायत नहीं की है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार व असत्य है।  
- डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed