फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: ACMO has seals private clinic after video viral of surgery of pregnant woman

निजी क्लीनिक सील: गर्भवती महिला की सर्जरी का वीडियो हुआ था वायरल, अब एसीएमओ ने की कार्रवाई

Sat, 12 Aug 2023 09:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 09:30 PM IST
सार

Shamli News : गर्भवती महिला की सर्जरी का वीडियो वायरल होने पर एसीएमओ ने निजी क्लीनिक को सील कर दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Shamli: ACMO has seals private clinic after video viral of surgery of pregnant woman
निजी क्लीनिक सील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में सोशल मीडिया पर वायरल गर्भवती महिला की सर्जरी की वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित निजी क्लीनिक को एसीएमओ द्वारा कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया। बताया गया कि बिना रजिस्ट्रेशन सर्जरी की जा रही थी। डॉक्टर के बजाए अन्य महिला भी सर्जरी कर रही थी।

विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला खेल स्थित एक निजी क्लीनिक पर तैनात महिला की कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गर्भवती महिला की सर्जरी करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें संज्ञान लेते हुए एसीएमओ द्वारा संचालक को नोटिस जारी किया गया था। मामले को लेकर किसान संगठन सहित कई अन्य संगठनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। नोटिस जारी होने के बावजूद भी चिकित्सक के द्वारा जब कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो चिकित्सा विभाग हरकत में आया।

विज्ञापन

शनिवार को एसीएमओ अवनीश कुमार अपनी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित लक्ष्मी क्लीनिक पर पहुंचे। वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। टीम ने अपनी कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया। निजी चिकित्सालय के सील होने के बाद चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की, जिसमें वह आरोप लगा रही हैं कि कुछ दिन पूर्व सीएमओ ऑफिस के एक कर्मचारी ने उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50,000 रुपये लिए थे।

यह भी पढ़ें: बेसब्री से इंतजार: पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए तीन भारतीय, कल मातृभूमि पर रखेंगे कदम, खुशी से झूमे परिजन

विज्ञापन

मामले में एसीएमओ अवनीश कुमार का कहना है कि चिकित्सक की कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसके संबंध में उसे नोटिस जारी किया गया था, जवाब नहीं आने पर कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नहीं कांपे हाथ: पोते ने दादा को उतारा था मौत के घाट, चेहरे पर नहीं मलाल, घर आकर नहाया, सामने आई ये बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed