फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A young man who had come to his brother-in-law's wedding was murdered by slitting his throat

Shamli: साले की शादी में आए युवक की पत्नी के सामने ही गला काटकर हत्या, सवा लाख के नोटों का हार भी लूटा

Thu, 07 Aug 2025 06:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ बाइक पर नोटों का हार लेकर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने घेर लिया। शाहनवाज का गला काटकर तीन बार चाकू सीने में घोंपा। नोटों का हार व बाइक लूटकर बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
Shamli: A young man who had come to his brother-in-law's wedding was murdered by slitting his throat
शाहनवाज की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममेरे साले की शादी में आए शाहनवाज (28) की बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। उसे सीने में तीन बार चाकू भी घोंपा और दूल्हे के लिए लाई जा रही सवा लाख रुपये के नोटों की माला व बाइक लूटकर फरार हो गए। शादी के दिन ही हत्या होने पर मातम पसर गया। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

Shamli: A young man who had come to his brother-in-law's wedding was murdered by slitting his throat
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को गांव खुरगान निवासी इमलाक की बरात गांव गंदराऊ जानी थी। शादी में इमलाक के मामा की लड़की गढी दौलत निवासी मैफरीन और उसका पति शाहनवाज निवासी गांव जाहरागढ़ी थाना गन्नौर जनपद सोनीपत भी आया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा नौ बजे शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ कैराना से दूल्हे के लिए सवा लाख रुपये का नोटों का हार लेकर बाइक से गांव खुरगान जा रहा था। जबकि उसका साला बिलाल कैराना में दूल्हे की गाड़ी सजवाने के लिए रुक गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाल ने बताया कि जैसे ही उसका जीजा शाहनवाज रास्ते में बेरी के बाग के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार पांच-छह बदमाश आए और उन्होंने लाठी से हमला करके बाइक गिरा दी। बदमाशों ने शाहनवाज पर चाकू से वार किए और गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सीने पर भी चाकू से तीन वार किए। इसके बाद बदमाश नोटों का हार और बाइक लूटकर भाग गए। 

 
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और शाहनवाज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के दिन ही युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा शादी की खुशियां गम में बदल गईं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मृतक शाहनवाज हरियाणा में फर्नीचर बनाने का काम करता था तथा चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed