फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A middle-aged man was beaten to death after he brought wood from the field

Shamli: अधेड़ की पीटकर हत्या, गैस सिलेंडर खाली हुआ तो खेत से लकड़ी लाने पर दी सजा, हल्का इंचार्ज लाइन हाजिर

Tue, 30 May 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 03:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक अधेड़ व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि गैस सिलेंडर खाली होने पर व्यक्ति एक व्यक्ति के खेत से खाना बनाने के लिए लकड़ियां उठा लाया था। पता चलने पर मालिक ने उसके घर हमला बोलकर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Shamli: A middle-aged man was beaten to death after he brought wood from the field
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में गांव रसीदगढ़ में खेत से लकड़ी उठा लाने पर एक अधेड़ की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही लोगों ने घर पर हमला करते घटना को अंजाम दिया। हंगामे के बीच पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने हल्का इंचार्ज राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव रसीदगढ निवासी अनुसूचित जाति के अशोक कुमार के घर में सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। तब अशोक पास में राजेश उर्फ मिंटू सैनी के खेत से कुछ लकडियां उठा लाया। जब मिंटू सैंनी को पता चला तो उन्होंने अशोक के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए गाली-गलौज की।

विज्ञापन

Shamli: A middle-aged man was beaten to death after he brought wood from the field
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उस समय तो गांव के लोगों ने मामले को शांत कर दिया था। आरोप है कि राजेश उर्फ मिंटू सैनी व उसके पुत्र शुभम व सौरभ शाम करीब 4 बजे अशोक पुत्र साधुराम के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उस पर डंडे से हमला कर गंभीर से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। अशोक के पुत्र हंसराज ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी। घायल राजेश उर्फ मिंटू व उसके कुछ परिजनों को पुलिस थाने ले आई।

हंसराज का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें ही थाने बैठा लिया। पुलिस ने दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद घायल अशोक का एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराया। रात करीब 8 बजे घायल अपने घर पहुंचा। मंगलवार सुबह अशोक की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ें: वर्दी की हनक: दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे लाइनमैन को धुना, गुस्साए कर्मी ने थाने की विद्युत सप्लाई काटी
 

Shamli: A middle-aged man was beaten to death after he brought wood from the field
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हंसराज ने बताया कि पुलिस ने 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर एम्बुलेंस सीएचसी थानाभवन पहुंची तो भीम आर्मी के अनुज भारती के साथ मिलकर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन व समझाने बुझाने पर परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। घटना की सूचना पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सीओ अमरदीप मौर्य ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट व संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed