फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 35 thousand electricity bill due at police station, inspector beats lineman for cutting connection

वर्दी की हनक: दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे लाइनमैन को धुना, गुस्साए कर्मी ने थाने की विद्युत सप्लाई काटी

Tue, 30 May 2023 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 01:52 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा थाने पर 35 हजार का बिजली बिल भरने के बजाय दरोगा ने लाइनमैन को ही धुन दिया। बताया गया कि लाइनमैन क्षेत्र में लगे मेले में हुए विद्युत फाल्ट को ठीक करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान दरोगा ने उसकी पिटाई कर डाली।

विज्ञापन
Meerut: 35 thousand electricity bill due at police station, inspector beats lineman for cutting connection
खरखौदा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस मुफ्तखोरी से बाज नहीं आती है। यही कारण है कि ऐसी और पंखे में बैठने वाले अधिकारियों को बिजली बिल भरने में पसीने छूटने लगते हैं। ऐसा ही कुछ खरखौदा थाने का मामला हुआ। थाने पर 35 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। बिल जमा करने के बजाय दरोगा लाइनमैन से उलझ गया। गुस्साए विद्युतकर्मी ने थाने की बिजली काट दी गई। बताया गया कि मंगलवार को क्षेत्र में लगे माता मेले में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो लाइनमैन फाल्ट ठीक करने पहुंचा लेकिन यहां थाने के दरोगा ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं थाने के अधिकारी घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा में कोल रोड पर दो दिवसीय माता मेले का आयोजन चल रहा है। जहां इस रोड पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसी रोड पर भीड़भाड़ वाले स्थान पर रखें ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने की शिकायत बिजली घर पर दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अफसरों व बाबुओं में ठनी: मेडा की फाइलें गायब, जांच में मिलीं 144 लावारिस अलमारी, निलंबित कर्मी चाबी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर संविदा कर्मी हरपाल फाल्ट ठीक करने के लिए चला, लेकिन माता मेले को लेकर पहले ही बैरिकेडिंग किए बैठी पुलिस से उसने सारा वाकया बताया। यहां थाने की बिजली का हवाला देते हुए वर्दी की हनक में दरोगा ने विद्युत कर्मी को जमकर पीटा। विद्युत कर्मी ने इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बाद में उसने अपने विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तथा खरखौदा थाना पर बकाया करीब 35 हजार के बकाया बिल को लेकर थाने का कनेक्शन काट दिया। उधर विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित विद्युत कर्मी ने एसएसपी से शिकायत की है। 

वहीं पुलिस ने अपनी क्रिकेट बचाने को लेकर किसी प्राइवेट व्यक्ति से ही लाइन सुचारू कराली। थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं। उधर खरखौदा विद्युत उपखंड अधिकारी ने भी थाना पर दस लाख का बकाया बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटने की सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed