Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shakti Manch will be formed in secondary schools

Shamli News: माध्यमिक स्कूलों में शक्ति मंच का होगा गठन

Fri, 09 Jun 2023 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Jun 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Shakti Manch will be formed in secondary schools
- ऐसी छात्राओं को भी किया जाएगा चिह्नित जो नहीं जातीं स्कूल, सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- स्कूलों में छात्राओं को सुरक्षित माहौल का अहसास कराने के लिए किया जाएगा मंच का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक स्कूलों में छात्राओं को अब सुरक्षित माहौल देने के लिए शक्ति मंच का गठन किया जाएगा। स्कूलों में शक्ति मंच आयोजित करने का प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं को आत्म अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराना है। उनमें नेतृत्व एवं सहयोग की क्षमता विकसित करना, किशोरावस्था की जिज्ञासाओं, शंकाओं के संदर्भ में परिचर्चा कराना और सभी बच्चों एवं महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति चेतना जगाना है।
स्कूलों में छात्राओं को सुरक्षित माहौल का अहसास कराने के लिए माध्यमिक स्कूलों में शक्ति मंच का गठन करने के बाद छात्राओं को पावर एंजिल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शक्ति मंच की प्रत्येक माह में दो बार नियमित बैठक की जाएगी। इसमें आसपास की उन बालिकाओं की सूची तैयार की जाएगी जिनका नामांकन स्कूल में नहीं हुआ है। उन कारणों की सूची बनाई जाएगी जिसके कारण बालिकाएं स्कूल नहीं आ रही है। उनके परिजनों से भी स्कूलों में भेजने के लिए चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

पावर एंजल का काम छात्राओं समस्याओं का निदान कराना होगा। पावर एंजल इन छात्राओं की सूची बनाकर शिक्षा विभाग को सौंपेगी। इसके अलावा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस मंच में स्कूल में पढ़ने वाली सभी बालिकाएं सदस्य होंगी और इसके संचालन के लिए जरूरी सुविधाओं एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए स्कूल की एक महिला शिक्षिका को समन्वयक के रूप में नामित किया जाएगा। मंच के सभी सदस्यों में से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा से कम से कम एक बालिका का प्रतिनिधित्व होगा। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को खुली बैठक में चुना जाएगा जिनका चयन छात्राएं करेंगी और शिक्षक मार्गदर्शन करेंगे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में शक्ति मंच गठन के लिए आदेश मिला है। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed