फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shaheedo ki yaad me har kisi ki aakhe nam

शहीदों की याद में हर किसी की आंखें नम 

Sat, 16 Feb 2019 11:44 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 16 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
shaheedo ki yaad me har kisi ki aakhe nam
file - फोटो : amarujala
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में स्कूलों सहित विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

 शनिवार को होली मदर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चे हाथ में तिरंगा, मोमबत्ती एवं स्लोगन लेकर मार्च में शामिल हुए। मौके पर प्रबंधक संगीत गोयल, प्रधानाचार्य उमेश कुमार, सुधीर सैनी, अनिल गोयल, सतीश तायल, महेश गोयल, मोहित तायल, मनोज कुच्छल आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा नेता अर्जुन राणा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। मौके पर सभासद देवेंद्र प्रताप राणा, अन्नू राणा, भारत भूषण, शालू राणा, दिग्विजय आदि शामिल रहे। सभासद वसीम त्यागी के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर चरथावल बस स्टैंड के समीप पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसके अलावा भी कस्बे में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मौके पर संगठन एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल ज्ञानचंद, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री मौहम्मद रसीद, मंडल अध्यक्ष मौहम्मद मेहराज अहमद, सुमेर चंद, पंकज कुमार, मोहन लाल शर्मा, संदीप सैनी, ओमप्रकाश, विपिन कुमार, रविता, राखी भटनागर, सोनिया, शिवानी रानी, शादाब, शंकित, हुसैन, अमोल आदि मौजूद है। उधर, वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया की ओर से दोपहर एक बजे पुलवामा के शहीदों के लिए पैदल मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष जाहिद हसन, अफजल मिर्जा, दिलनवाज सिद्दीकी, नबाब खान, इंतजार अली, अहसान, डॉक्टर मुर्सरत अली, शहजाद, डॉक्टर अमन खान, पवन जाटव, जोगेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed