{"_id":"62c5dc7b67556d3fad0ddce8","slug":"service-lane-did-not-start-due-to-high-bypass-in-front-of-tehsil-shamli-news-mrt5959421144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के सामने का बाईपास ऊंचा होने से शुरू नहीं हुई सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के सामने का बाईपास ऊंचा होने से शुरू नहीं हुई सर्विस लेन
विज्ञापन
शामली में बनत कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सामने का बाईपास ऊंचा होने से शुरू नहीं हुई सर्विस लेन
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत बाईपास के कृष्णा नदी के पुल की आखिर सर्विस लेन का कार्य पूरा होने के बाद भी बुधवार को चालू नहीं हो सकी। निर्माण एजेसी के अफसरों के मुताबिक शामली तहसील के सामने बनत बाईपास ऊंचा होने के कारण सर्विस लेन चालू नहीं हो सकी। क्रास जंक्शन के सामने बाईपास को नीचे कर समतल किए जाने कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को सर्विस लेन पर सभी वाहन चालू होने की उम्मीद है।
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत नदी पुल के बराबर में सर्विस लेन बनाई गई है। यह सर्विस लेन बाईपास को जोड़ने के लिए तैयार की गई है। सर्विस लेन तैयार होने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को इसे आम नागरिकों के सभी तरह के वाहनों के आवागमन के लिए खोले जाना बताया था, लेकिन तहसील के निकट क्रास जंक्शन के सामने हाईवे की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसका समतलीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका, जिस कारण सर्विस लेन चालू नहीं हो सकी। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि बनत बाईपास और कृष्णा नदी के चार लेन के पुल को जोड़ने के लिए दो लेन की सर्विस लेन तैयार हो गई है, लेकिन शामली तहसील के सामने क्रास जंक्शन के लेवल से बनत बाईपास ऊंचा हो गया था। क्रास जंक्शन के सामने बनत बाईपास का लेवल स्तर बराबर करने के लिए बाईपास को कुछ दूरी पर उखाड़कर ठीक करने का काम किया जा रहा है। सुबह तक शामली तहसील के सामने क्रास जंक्शन और बलवा बाईपास का लेवल करने के लिए कार्य पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की सुबह तक बनत बाईपास और सर्विस लेन वाहनों के लिए चालू हो जाएगी।