Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Serious allegations of corruption on revenue department employees

Shamli News: राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Thu, 08 Jun 2023 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Serious allegations of corruption on revenue department employees
कांधला। राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कस्बे के लोगों ने डीएम और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। उन्होंने जांच कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया छात्र-छात्राओं के 11 मई को आवेदित प्रमाण पत्रों पर बृहस्पतिवार तक भी लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट नहीं लगाई। इस कारण उन्हें अपने शैक्षिक फॉर्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन से आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र के निर्गत होने के लिए अधिकतम 21 दिन का समय निर्धारित किया हुआ है। एक माह बाद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे ही मामले ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों को लेकर सामने आ रहे हैं, सामान्य जाति के जिन बच्चों ने अपनी पढ़ाई के लिए ईईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था उन्हें दो माह बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं। इससे छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र का आवेदन करने के बाद जांच के रूप में लेखपाल के सहायक का उनके पास फोन आता है। जांच के लिए कमरे पर बुलाने के साथ सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। यदि कोई छात्र उनको सुविधा शुल्क नहीं देता है तो ऐसे में उनका आय प्रमाण में आय अधिक दर्शा दी जाती है।
विज्ञापन


------

लेखपाल के कमरे पर रहते हैं दो निजी सचिव

शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल के कमरे पर दो निजी सचिवों को छोड़ा हुआ है, जिन्होंने नगर स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय को एक दुकान का रूप दे दिया है। लेखपाल कमरे पर मौजूद हो या ना हो, सरकारी छुट्टी हो या ना हो कार्यालय रोज समय पर खुलता है। हर व्यक्ति जो लेखपाल के कमरे पर काम कराने के लिए आता है, उससे सुविधा शुल्क वसूला जाता है।
विज्ञापन


-------

हर काम के हैं रेट निर्धारित

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नगर स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय पर हर प्रमाण पत्र का रेट निर्धारित है। किसी भी कार्य के लिए लेखपाल खुद न बात करके उसके निजी सचिव सामने वाले व्यक्ति से पैसे तय करते हैं। वही पैसों की वसूली करते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपनी विरासत दर्ज करानी है, उसके लिए 2500-3000 रुपये, वारिसान बनवाने के लिए 2500 रुपये, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 2000 रुपये, अगर किसी व्यक्ति को अपने आय प्रमाण पत्र पर अपनी आय कम दर्शानी है तो उसके लिए 1000 रुपये का रेट निर्धारित किया हुआ है। जमीन के कुर्रे बंदी कराने के साथ अन्य कामों के लिए दस हजार रुपये से अधिक की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरव सांगवान, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed