शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर धरना दिया। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ नागरिकों ने दिल्ली-हरियाणा की तर्ज पर वृद्धा व विधवा सहित सभी पेंशन दिलाने की मांग की।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि बहुत ही कम है। पड़ोसी राज्य दिल्ली व हरियाणा में 2500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। उन्होंने वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आगामी एक दिसंबर को आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। मौके पर मदन कुमार मित्तल, श्यामलाल शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, संतोष कुमार संगल, राजेंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सरोहा, तेजपाल, विरेंद्र कुमार मौजूद रहे।